- Hindi News
- National
- Maharashtra Family Death Tragedy Video; Son Suicide Father Mother | Chhatrapati Sambhajinagar
सुसाइड करने पहुंचे बेटे को बचाने में पिता भी गिरे,मौत:सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाई, छत्रपति संभाजीनगर का मामला
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को माता-पिता और बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 18 साल का युवक सुसाइड करने के इरादे से पहाड़ी पर पहुंचा था।
पिता उसे चट्टान से पीछे खींचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए। पति और बेटे की मौत अपनी आंखों के सामने देखने के बाद मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई।
घटना तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ की है। लड़का सुसाइड क्यों करने पहुंचा था इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हालांकि तिसगांव के पूर्व सरपंच का दावा है कि सुसाइड करने वाला लड़का आईफोन लेना चाहता था।
हादसे का 7 सेकंड का वीडियो वायरल…
लड़के को 3 घंटे समझाते रहे लोग
पुलिस ने बताया कि कुणाल चंदगुड़े (19) सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी पर चढ़ गया था। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन की मांग को लेकर माता-पिता से हुए झगड़े के बाद उसने आत्महत्या करने का इरादा किया था।
छत्रपति संभाजीनगर के ज़ल्टा फाटा इलाके में रहने वाले उसके माता-पिता, मुरलीधर (48) और संगीता चंदगुड़े, उसे रोकने के लिए वहां पहुंचे।
गांव के लोग भी उनके साथ पहुंचे। करीब तीन घंटे तक लोग उसे नीचे आने के लिए कहते रहे।
उन्होंने कुणाल से कहा कि वह नीचे आ जाए, उसे मोबाइल फोन देने की बात भी कही। कुणाल बेहद परेशान था और कह रहा था कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।
बचाने में पिता का संतुलन बिगड़ा
कुणाल के पिता आखिरी करीब 15-20 मिनट में उसके पास पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान कुणाल ने अचानक खाई में छलांग लगा दी। उसे पकड़ने की कोशिश में उसके पिता का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरी खाई में गिर गए। दोनों की मौत हो गई।
पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने खाई में गिरते देखकर मां संगीता सदमे में आ गईं। उन्होंने भी पहाड़ से छलांग लगा दी। उनकी भी मौत हो गई।
फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने जाल बिछाया, लेकिन लड़के ने दिशा बदली
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, दमकल कर्मियों ने युवक को बचाने के लिए पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछाया था, लेकिन पहाड़ की चोटी पर खड़ा युवक लगातार अपनी दिशा बदल रहा था।
ये खबर भी पढ़ें:
दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी, नवंबर में केतन से शादी होनी थी
पुणे।
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी।
दावा है कि शादी करीब चार महीने पहले पुणे के रजिस्ट्रार ऑफिस में हुई थी। पुलिस मैरिज सर्टिफिकेट और दूसरे सबूत जुटा रही है। सिया की दो कॉलेज सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है। दावा है कि दोनों शादी में गवाह थीं। पढ़ें पूरी खबर…
राहुल का 6 घंटे धरना, तब पैलेटगन मामले में FIR: कोई नामजद नहीं, प्रदर्शनकारी बोला-आंख खराब हुई; राहुल छात्र के साथ थाने से रवाना
MP-यूपी की 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर: हिमाचल में अब तक 219 मौतें, राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 40° पार
सिखों की रिहाई के लिए 7 घंटे बंद रहा पंजाब: कार सवार को थप्पड़ मारा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; हाईवे के साथ पिज्जा शॉप-क्लब, शोरूम बंद कराए
गुजरात में जहरीली शराब से दो दिन में 8 मौतें: 5 की हालत गंभीर, एक ब्रेन डेड; 25 लोगों का इलाज जारी
