- Hindi News
- National
- Shirdi Sai Trust Solar Cooking Saves Gas | Govt Award
शिर्डी में साईं ट्रस्ट 200 किलो गैस रोज बचा रहा:सोलर सिस्टम से रोज बन रहा 40 हजार श्रद्धालुओं का खाना; सरकार ने यूनिक मॉडल बताया
- कॉपी लिंक
ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण दुनिया भर में ईंधन की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे समय में शिर्डी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट का सोलर कुकिंग सिस्टम एक मिसाल बन गया है। सौर ऊर्जा से चलने वाले इस सिस्टम से रोज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन पकाया जा रहा है।
इस सोलर सिस्टम से हर दिन करीब 2,000 किलो खाना बनाया जाता है, जो लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त होता है। इससे रोजाना करीब 200 किलो गैस की बचत भी हो रही है। इस अनोखी पहल को देखते हुए मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने भी इस प्रोजेक्ट को देश के एक यूनिक मॉडल के रूप में सम्मानित किया है।
शिर्डी में रोज औसतन 75 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। साईं संस्थान के प्रसादालय में श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन दिया जाता है और लगभग 40 हजार लोग हर दिन इसका लाभ लेते हैं। पहले इतनी बड़ी मात्रा में खाना बनाने के लिए करीब 1,700 किलो गैस खर्च होती थी, जिससे संस्थान पर काफी आर्थिक बोझ पड़ता था।
2009 में सोलर कुकिंग सिस्टम शुरू हुआ
ऊर्जा बचत और बढ़ते खर्च को देखते हुए संस्थान के ट्रस्टी मंडल ने जुलाई 2009 में सोलर कुकिंग सिस्टम लगाने का फैसला किया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए खर्च हुए।
प्रसादालय परिसर में 73 सोलर डिश लगाई गईं, जिनकी मदद से सोलर कुकर में भोजन तैयार किया जाता है। इस व्यवस्था से न सिर्फ ऊर्जा की बचत हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है।
इसके अलावा साईं संस्थान ने सौर ऊर्जा से श्रद्धालुओं के लिए गर्म पानी की सुविधा भी शुरू की है, जिससे नए श्रद्धालु निवास, द्वारावती और साईं आश्रम जैसी जगहों पर रोज 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को 24 घंटे मुफ्त गर्म पानी मिल रहा है।
10 क्विंटल दाल सब्जी,15 क्विंटल चावल रोज पक रहा
प्रसादालय में 150 लीटर क्षमता के 10 बड़े कुकर लगाए गए हैं। इस प्रणाली द्वारा एक समय में 15 क्विंटल चावल, 5 क्विंटल दाल और 5 क्विंटल सब्जी पकाई जा सकती है।
2009 से 2026 तक की अवधि में इस प्रणाली के कारण दो लाख किलो से अधिक गैस की बचत हुई है। संस्थान की दो करोड़ रु. से ज्यादा की आर्थिक बचत हुई है।
ये खबर भी पढ़ें…
कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- दिल्ली के होटल–रेस्टोरेंट कचरे से बनी गैस इस्तेमाल करें
सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें…
Topics:
कोलकाता- मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प: ममता की मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी गई; PM बोले– जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरू
तेलंगाना में 100 आवारा कुत्तों की जहरीले इंजेक्शन देकर हत्या: जनवरी से अब तक1200 कुत्ते मारे गए; नेताओं ने पंचायत चुनाव में इसका वादा किया था
सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया: 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहा; लेह हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए थे
भास्कर अपडेट्स: RS चुनाव से पहले BJD और कांग्रेस ने 3 विधायकों को कारण बताओ नोटिस दिया, व्हिप उल्लंघन का आरोप
Facts Only
* The Shirdi Sai Trust operates a solar cooking system.
* The system produces approximately 2,000 kg of food daily.
* This equates to enough food for around 40,000 श्रद्धालुओं.
* The system saves approximately 200 kg of gas daily.
* The Ministry of New and Renewable Energy has recognized the project as a unique model.
* The project began in 2009.
* Approximately 13.7 million rupees were spent on the project.
* 73 solar dishes are used in the system.
* The system provides hot water to approximately 10,000+ people daily.
* 150-liter capacity cookers are used, able to cook 15 q of rice and 5 q of dal and vegetable at once.
* Over 200,000 kg of gas has been saved between 2009 and 2026.
* The institution has saved over 200 million rupees in economic savings.
Executive Summary
Full Take
Sentinel — Likely Human
This report details the Sai Baba Trust's solar cooking initiative in Shirdi, highlighting energy savings and government recognition. While the presentation is factually aligned with the provided information, the lack of specific sourcing and a slightly overly polished tone suggest a human author, with a moderate risk of synthetic influence through the use of common journalistic framing techniques.