- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- Multai
- Multai Betul Accident | Car Hits Truck Killing Devotees Visiting Sehore
ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत:8 गंभीर, नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग; बैतूल में मुलताई फोरलेन पर हादसा
- कॉपी लिंक
बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार तड़के 3:
पुलिस के मुताबिक, कार में सभी श्रद्धालु थे, जो नागपुर (महाराष्ट्र) के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस एरिया के रहने वाले हैं। ये लोग सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि झपकी आने के कारण कार ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं देख पाया होगा और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय छाया राउत, 42 वर्षीय दीपक राउत और प्रभा करदाते (48) के रूप में हुई है। छाया और दीपक पति-पत्नी थे।
प्रभा करदाते के बेटे कुणाल करदाते ने बताया- मां ने मन्नत मांगी थी। इसके चलते वह सीहोर जा रही थीं। वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के बाद उनके साथ कांवड़ उठाने वाली थीं।
देखिए तस्वीरें
ड्राइवर समेत 8 लोग घायल, नागपुर रेफर
हादसे में कार ड्राइवर सहित 8 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को नागपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
- नैतिक पिता उपेंद्र गांधीवार (उम्र 10 वर्ष)
- उज्ज्वला पति मोहन (उम्र 45 वर्ष)
- नीता पिता अनिल (उम्र 25 वर्ष)
- अनुष्का पिता उपेंद्र (उम्र 18 वर्ष)
- संगीता एकनाथ
- शंभु पिता नंदन
- प्रज्वल पिता दीपक
- सौरभ पिता नंदकिशोर चंदे (उम्र 30 वर्ष) ड्राइवर
अगला पहिया टूटकर अलग हो गया, आगे की सीट पीछे चली गई
चश्मदीद के मुताबिक, हादसे की जोरदार आवाज सुनकर जब हम लोग पहुंचे तो कार की बीच वाली सीट पर बैठे दो लोगों की मौत हो चुकी थी। कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया था। आगे की सीट पीछे चली गई थी, जबकि छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी।
Facts Only
* A car collided with a truck on the Multai Fourlane near Jitu Dhaba, Betul district.
* Three people died at the scene; eight were seriously injured.
* The accident occurred on Saturday morning at 3:00 AM.
* The occupants were from the Butti Bori Coal Mines area near Nagpur, traveling to Kubereshwar Dham in Sehore.
* The deceased were identified as Chhaya Raut (40), Deepak Raut (42), and Prabha Kardate (48).
* Eight people, including the driver, were injured.
* The accident occurred on the Multai Fourlane.
* The investigation is underway by the police.
* Injured persons were taken to a government hospital in Multai and subsequently referred to Nagpur.
