- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- Multai
- Multai Betul Accident | Car Hits Truck Killing Devotees Visiting Sehore
ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत:9 गंभीर, नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग; बैतूल में मुलताई फोरलेन पर हादसा
- कॉपी लिंक
बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार तड़के 3:
पुलिस के मुताबिक, कार में सभी श्रद्धालु थे, जो नागपुर (महाराष्ट्र) के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस एरिया के रहने वाले हैं। ये लोग सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि झपकी आने के कारण कार ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं देख पाया होगा और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
अभी दो मृतकों की पहचान हुई है, जो पति-पत्नी हैं। इनके नाम 40 वर्षीय छाया और 42 वर्षीय दीपक हैं। तीसरी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
देखिए तस्वीरें
ड्राइवर समेत 9 लोग घायल, नागपुर रेफर
हादसे में कार ड्राइवर सहित 9 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को नागपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
- नैतिक पिता उपेंद्र गांधीवार (उम्र 10 वर्ष)
- उज्ज्वला पति मोहन (उम्र 45 वर्ष)
- नीता पिता अनिल (उम्र 25 वर्ष)
- अनुष्का पिता उपेंद्र (उम्र 18 वर्ष)
- संगीता एकनाथ
- शंभु
- नंदन
- प्रज्ज्वल पिता दीपक
- सौरभ पिता नंदकिशोर चंदे (उम्र 30 वर्ष) ड्राइवर
अगला पहिया टूटकर अलग हो गया, आगे की सीट पीछे चली गई
चश्मदीद के मुताबिक, हादसे की जोरदार आवाज सुनकर जब हम लोग पहुंचे तो कार की बीच वाली सीट पर बैठे दो लोगों की मौत हो चुकी थी। कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया था। आगे की सीट पीछे चली गई थी, जबकि छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी।
