- Hindi News
- National
- Nashik Tourist Family Harassment & Attack | CCTV Footage Viral Update
नासिक में पर्यटकों पर हमला, 20km तक पीछा किया:चलती कार पर पत्थर-रॉड मारे, पीड़ित परिवार ने महिला से छेड़छाड़ का विरोध किया था
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के नासिक में घूमने गए पर्यटक परिवार पर मनचलों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवार की लड़की से छेड़छाड़ की थी। परिवार ने इसका विरोध किया तो 8-10 युवकों ने उन्हें घेर लिया। परिवार किसी तरह कार से वहां से भागा।
इसके बाद आरोपियों ने बाइकों से कार का करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया और लाठी-डंडों, रॉड और बेसबॉल स्टिक से उन पर जानलेवा हमला किया और चलती कार में तोड़फोड़ की।
परिवार ने किसी तरह जान बचाई। वारदात रविवार शाम की है। इस मामले में पुलिस ने लूट, हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर 8 युवकों को अरेस्ट किया है। एक की तलाश जारी है।
रास्ते में कई बार कार पर डंडों-रॉड से हमला किया
नासिक पुलिस के मुताबिक, नासिक में ही रहने वाली पूनम भागवत 12 जुलाई की शाम अपने परिवार के साथ भावली वाटरफॉल घूमने गई थीं। इसी दौरान परिवार की लड़की के साथ कुछ स्थानीय मनचलों ने छेड़छाड़ की।
इस पर उन्होंने और उनके पति ने विरोध जताते हुए कहा कि आपको पता है यह पब्लिक प्लेस है। इतना सुनते ही दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने के बाद वे मौके से फरार हो गए।
कुछ देर बाद 8-10 लोग उनके पास आए और बोले की उनके लोगों को क्यों मार रहे हो। इस पर उन्होंने उनसे कहा कि इसमें आपका क्या लेना-देना। इसके बाद उन लोगों ने भी परिवार के साथ गाली-गलौज की। इतना सब होने के बाद परिवार मामला सुलझाकर वहां से कार से निकल गया।
लेकिन, आरोपियों ने उनका पीछा करना शुरू किया। एक कार और बाइक पर सवार युवकों ने हथियारों के साथ उनकी कार का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया। रास्ते में कई बार इन्होंने कार पर डंडों और रॉड से हमला करने की कोशिश की।
पूनम ने बताया कि उन्हें आरोपियों से बचने के लिए मजबूरी में कार स्पीड में चलानी पड़ी। कार में बैठे सभी लोग सहमे हुए थे। इसी दौरान उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। पूनम ने किसी तरह परिवार की जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अंबड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।
आरोपियों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज किए गए: डॉ. स्वामी
नासिक SP डॉ. स्वामी ने बताया कि 12 जुलाई को हुई घटना के संबंध में केस दर्ज किए गए हैं। शुरुआत में अंबड पुलिस स्टेशन में शून्य एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में इगतपुरी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
सीसीटीवी की मदद से पुलिस को बदमाशों की गाड़ी का नंबर (MH 46 BE 3721) मिला। इसके बाद 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपियों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
नेशनल हाईवे पर आतंक, कोई मदद नहीं मिली
आरोपी परिवार का नेशनल हाईवे पर 20 किलोमीटर तक पीछा करते रहे। टोल प्लाजा, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और राजमार्ग पुलिस तैनात हैं। फिर भी, मदद के लिए कोई नहीं आया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।
कुछ पर्यटकों ने बताया कि मानसून के दौरान हजारों पर्यटक भवाली वाटरफॉल और डेम घूमने आते हैं।
स्थानीय गुंडों के गिरोहों ने इस क्षेत्र को अपना अड्डा बना लिया है। महिलाओं से छेड़छाड़ और धमकाना आम बात है। इसलिए इन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
ये खबर भी पढ़ें…
ऋषिकेश में पर्यटकों पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:काले की ढाल क्षेत्र में मारपीट और तोड़फोड़
ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में हरियाणा से आए पर्यटकों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ितों की तहरीर पर 5 नामजद समेत अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Facts Only
* Event Date: Sunday evening (July 12th).
* Location: Nashik, Maharashtra, near Bhavli Waterfall.
* Initial Incident: Family experienced harassment from local men during a visit.
* Family Reaction: The family objected to the harassment and verbal abuse.
* Aftermath: Eight to ten individuals gathered and engaged in verbal abuse with the family before leaving.
* Pursuit: Assailants followed the family by car and bike for about 15-20 kilometers.
* Attacks: Assailants allegedly attacked the car with sticks, rods, and baseball bats while it was moving.
* Action Taken: The family fled in their car, and a case was registered at Ambad Police Station.
* Police Action: The police registered cases for robbery, attempted murder, and molestation and arrested eight youths; one remains missing.
* Evidence: CCTV footage was used to identify the vehicle (MH 46 BE 3721).
